DU CSAS 1st Seat Allotment 2026 : कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) द्वारा दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश के लिए फेज 3 का प्रथम सीट आवंटन आज ऑनलाइन माध्यम से जारी कर दिया हैं। जितने भी अभ्यार्थी ने CSAS पोर्टल खुद को रजिस्टर्ड किये हैं। वे सभी अपना प्रथम सीट आवंटन लॉगिन क्रेडेंटिअल्स की मदद से देख सकते हैं। यदि आपको पहली बार में ही सीट मिली है, तो उसे आपको 16 जुलाई से 18 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) के बिच स्वीकार करना होगा। अगर आप दी गयी समय अवधि के अंदर सीट आवंटन स्वीकार कर लेते हैं तो फिर कॉलेज आपके दस्तावेज़ों का सत्यापन (Verification) करेगा। उसके बाद आपको पहली सीट की एडमिशन शुल्क जमा करनी होगी। जिसकी तिथि 21 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे तक) हैं। यदि और भी विस्तार में जानकारी चाहते हैं तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।